फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of youth recovered from Betwa river after 24 hours

Jhansi News: 24 घंटे बाद बेतवा नदी से बरामद हुई युवक की लाश

Mon, 24 Jul 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth recovered from Betwa river after 24 hours
- तलाशने को लगाए गए थे सात गोताखोर, नहाने के दौरान नदी में डूबा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेतवा नदी में डूबे युवक की लाश करीब 24 घंटे बाद सोमवार दोपहर काे बरामद हो गई। युवक राजस्थान का रहने वाला था और ट्रक चलता था। बबीना के पास वह नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा निवासी शकील (25) ट्रक चलाता था। वह दौसा से ट्रक में पाउडरयुक्त केमिकल लोड करके छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना हुआ था। रविवार को बबीना-तालबेहट के पास पहुंचने पर शकील बेतवा नदी में नहाने चला गया। उसे नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था। उसे डूबता देख उसके साथी ने शोर मचाया लेकिन, कुछ देर में शकील आंखों से ओझल हो गया। युवक के डूबने की सूचना मिलने पर बबीना और तालबेहट पुलिस भी पहुंच गई। उसे तलाशने के लिए सात गोताखोरों को नदी में उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद सोमवार दोपहर उसका शव बरामद किया जा सका। परिजनों के मुताबिक शकील तीन बच्चों का पिता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed