फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of teenager missing for two days found in Betwa river

Jhansi News: दो दिन से लापता किशोर का बेतवा नदी में उतराता मिला शव

Mon, 22 May 2023 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager missing for two days found in Betwa river
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जेडीए कॉलोनी स्थित अपने घर से दो दिन पहले लापता हुए किशोर का शव रविवार शाम बरुआसागर के नोट घाट के पास बेतवा नदी में उतराता मिला। नदी में किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक शव करीब चौबीस घंटे पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है।

थाना नवाबाद के जेडीए कॉलोनी टेलीफोन एक्सचेंज कैंपस निवासी आजम खान ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र सोहेल खान (17) 19 मई को बिना घर में किसी को कुछ बताए चला गया। उन लोगों ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन, उसका पता नहीं चला। मोबाइल भी उसने बंद कर लिया था। कई जगह तलाशने के बाद उसका पता नहीं चला तब परिजनों ने रविवार थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी उसको तलाशने में जुट गई। रविवार शाम करीब सात बजे बेतवा नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने किशोर की लाश देखी। सूचना मिलने पर बरुआसागर पुलिस भी पहुंच गई। शिनाख्त करने के लिए पिता को बुलाया गया। पिता ने उसकी पुत्र सोहेल के तौर पर शिनाख्त की। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र का कहना है कि अभी उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है। परिजनों की ओर से अभी कुछ नहीं बताया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत की वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed