{"_id":"640c59237cf05c80b105f535","slug":"dead-body-of-missing-teacher-found-in-betwa-river-for-three-days-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तीन दिन से लापता शिक्षक की बेतवा नदी में मिली लाश, होली पर घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तीन दिन से लापता शिक्षक की बेतवा नदी में मिली लाश, होली पर घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा
Sat, 11 Mar 2023 04:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:04 PM IST
सार
शुक्रवार की शाम झांसी में बरुआसागर थाना पुलिस को बेतवा नदी में शिक्षक की लाश मिली थी। आधार कार्ड के जरिए पहचान कर शिवपुरी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के आरके पुरम कॉलोनी में रहने वाले राजीव श्रीवास्तव (48) बुधवार को होली खेलने घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी लगातार तलाश करते रहे और पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार की शाम झांसी में बरुआसागर थाना पुलिस को बेतवा नदी में लाश मिली। आधार कार्ड के जरिए पहचान कर शिवपुरी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी होने पर मृतक के परिजन झांसी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक राजीव कुमार श्रीवास्तव सरकारी स्कूल में अध्यापक थे। उनकी पत्नी ममता भी अध्यापक हैं। राजीव के बेटे सुयेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह यहां कैसे पहुंचे इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन