फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a young man found hanging on the farm, accused of murder

खेत पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 07 Feb 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on the farm, accused of murder
झांसी। रक्सा थाना इलाके में रविवार की सुबह एक युवक का शव खेत पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजन हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

ग्राम अठोंदना निवासी जगदीश कुशवाहा का पुत्र मेहताब कुशवाहा (35) बटाई पर खेत लेकर खेती करता था। इसके अलावा वो आवास-विकास कॉलोनी में ठेला लगाकर सब्जी भी बेचता था। उसकी पत्नी रामकुमारी पिछले एक सप्ताह से मायके गई हुई थी। उसके दो पुत्र शिवकुमार (16), टीनू (14) व पुत्री सोनम (8) घर पर थीं। शनिवार की रात मेहताब घर से रोजाना की तरह खेत पर रखवाली के लिए गया था। सुबह उसका शव खेत पर बनी कोठरी में बल्ली के सहारे लटका हुआ मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई भगवानदास ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव लटका दिया गया है। उसका कहना है कि फंदे पर लटके भाई के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में आत्महत्या हो ही नहीं सकती है। हालांकि, हत्या किसने की और किस इरादे से की, इस बार मृतक का भाई कुछ नहीं बता पाया। वहीं, रक्सा पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला है। हालांकि, मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed