फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a man found in Jhansi family members said his two girlfriends behind murder of son

उलझी मौत की गुत्थी: 'हमारे बेटे को उसकी दो गर्लफ्रेंड ने मारा', मौत से 15 दिन पहले से इस बात से परेशान था अजय

Tue, 24 Dec 2024 05:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

चार भाइयों में अजय तीसरे नंबर का था। पिता किशनलाल सिलाई का काम करते हैं लेकिन अब उनको कम दिखता है। अजय समेत अन्य भाई मिलकर परिवार का खर्च उठाते हैं। अजय ने पढ़ाई लिखाई ज्यादा नहीं की। सारा समय मोबाइल में व्यस्त रहता था।

विज्ञापन
Dead body of a man found in Jhansi family members said his two girlfriends behind murder of son
एक प्रेमी की दो कातिल प्रेमिकाएं - फोटो : freepik

विस्तार

झांसी कोतवाली के बंगला घाट मोहल्ला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजन उसकी दो प्रेमिकाओं और उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक के चेहरे एवं सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि अभी तक परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी। पुलिस छानबीन कर रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

पहली से हुआ ब्रेकअप तो दूसरी करीब आ गई
बंगलाघाट मोहल्ला निवासी अजय वर्मा (28) पुत्र किशनचंद बड़ागांव गेट बाहर स्थित पटाखा दुकान पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, मोहल्ले में रहने वाली युवती से उसके प्रेम संबंध थे लेकिन कुछ माह पहले दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद अजय ने इंस्टाग्राम के जरिये कानपुर निवासी युवती से दोस्ती कर ली। वह युवती दतिया निवासी युवक के करीब आ गई। अजय का दतिया निवासी युवक से झगड़ा हो गया। युवक ने अजय को धमकाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन से परेशान था अजय
इधर, मोहल्ले में रहने वाली प्रेमिका से अजय की फिर दोस्ती हो गई। यह बात जब युवती के परिजनों को लगी, तब उन लोगों ने अजय से मारपीट की। युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस वजह से अजय 15 दिनों से परेशान था। पिता किशन के मुताबिक, शनिवार रात अजय को फोन करके किसी ने बाहर बुलाया। उसके बाद अजय लौटकर घर नहीं आया। घर से करीब पांच किलोमीटर दूर गणेश चौराहे के पास रेलवे लाइन के करीब पुलिस को अचेत हाल में मिला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को परिजनों के पहुंचने पर उसकी शिनाख्त हुई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। इसकी छानबीन के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

त्रिकोणीय प्रेम कहानी में उलझी मौत की गुत्थी
चार भाइयों में अजय तीसरे नंबर का था। पिता किशनलाल सिलाई का काम करते हैं लेकिन अब उनको कम दिखता है। अजय समेत अन्य भाई मिलकर परिवार का खर्च उठाते हैं। अजय ने पढ़ाई लिखाई ज्यादा नहीं की। सारा समय मोबाइल में व्यस्त रहता था। उसके सुसाइड करने की बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि शनिवार रात जब वह सोने की तैयारी कर रहा था, तभी किसी का फोन आया। फोन करने वाले के साथ उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद वह घर से निकल गया। दूसरी प्रेमिका का प्रेमी भी अजय को कई बार धमका चुका था। अजय का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरे समेत उसके मोबाइल की सीडीआर खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed