फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a friend was thrown in Jhansi after killing him in the conch

कोंच में हत्या करके झांसी में लाकर फेंक दिया दोस्त का शव

Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a friend was thrown in Jhansi after killing him in the conch
झांसी/पूंछ। उरई के थाना कोंच निवासी एक युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद दोस्तों ने उसका शव पूंछ इलाके में बेतवा नहर में फेंक दिया। बृहस्पतिवार को हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से उसका शव बरामद कर लिया। पूछताछ में हत्यारों ने पुलिस को बताया कि नशे में हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना कोंच के ग्राम वसोव निवासी सुनील अहिरवार (28)अविवाहित था। फरीदाबाद में वह अपने भाई के साथ रहता था। अपने गांव होली मानने के लिए आया था। 20 मार्च को गांव में डीजे साउंड कार्यक्रम आयोजित था। उसके भाई धर्मेंद्र का कहना है गांव के बबलू और इंद्रकुमार उसे अपने साथ लेकर गए थे। यहां उन लोगों के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद 21 मार्च की सुबह करीब चार बजे यह लोग दुबारा उसे अपने साथ शराब पीने के बहाने से ले गए। इसके बाद सुनील का कुछ पता नहीं चला। सुनील के गायब होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उसने पूछताछ के लिए बबलू और इंद्रकुमार समेत उसके अन्य दोस्तों को उठा लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने उसकी हत्या की बात मानी। उनका कहना था शराब के नशे के दौरान सुनील ने गाली-गालौज की। इसमें गुस्से में आकर उन लोगों ने मिलकर उसका गला दबा दिया। उसके मरने के बाद उसका शव कार में डालकर पूंछ के बाबई गांव के पास बेतवा नहर में फेंककर भाग गए। कोंच पुलिस के साथ आरोपियों ने बृहस्पतिवार को यहां पहुंचकर उसका शव बरामद करा दिया। पूंछ इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक सुनील का शव करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे लगी झाड़ियों से बरामद हुआ। उसका शव कोंच पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed