फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body found in woman s house in Shahjahanpur, Jhansi woman alone at time of incident

चारपाई पर लाश, टूटा पड़ा था मंगलसूत्र: रात दो बजे घर आया पति तो मृत पड़ी थी बीवी, वारदात के समय अकेली थी महिला

Fri, 14 Apr 2023 05:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

रात में जब पति घर आया तो पत्नी ने गेट नहीं खोला। थोड़ी देर बाद उसके बेटे ने गेट खोला। वह जब अंदर गया तब भी पत्नी नहीं जगी। तब उसने अंदर जाकर देखा तो वह आंगन में चारपाई पर मृत पड़ी थी।

विज्ञापन
Dead body found in woman s house in Shahjahanpur, Jhansi woman alone at time of incident
घर के बाहर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना शाहजहांपुर के पांडोरी गांव में घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। घर से एक लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख की कीमत के गहने गायब हैं। महिला की लाश घर के आंगन में चारपाई पर मिली है, जबकि उसका मंगलसूत्र कमरे के अंदर टूटा हुआ मिला है। परिजनों का कहना है कि बदमाश लूटपाट करने आए थे। विरोध करने पर उन्होंने हत्या की और लूटपाट करके भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन

सुमन श्रीवास (32) पत्नी अरविंद श्रीवास गुरुवार की रात घर में अकेली थी। पति अरविंद मंदिर गया था। घर में सुमन और उसके दो बेटे नौ साल का अंशु और सात साल का पिनित थे। रात दो बजे अरविंद लौटकर आया तो पत्नी ने गेट नहीं खोला। थोड़ी देर बाद अंशु ने दरवाजा खोला। अंदर गया तब भी पत्नी नहीं जगी। जाकर देखा तो वह आंगन में चारपाई पर मृत पड़ी थी। इसके बाद परिजनों और गांव के लोगों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट के लिए हत्या की गई। हाल में ही अरविंद ने मटर और चना की फसल बेची थी। घर में एक लाख रुपए कैश रखा हुआ था। बदमाश अलमारी तोड़कर एक लाख कैश और करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात लूटकर ले गए हैं। बदमाशों की संख्या 4 से 5 थी। सुमन का मंगलसूत्र कमरे के अंदर टूटा पड़ा था। माना जा रहा है कि उसने बदमाशों से संघर्ष किया। इससे मंगलसूत्र टूटा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

हत्या के बाद झांसी से डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से खोजी कुत्ता छत पर गया और फिर मोहल्ले के एक घर में घुस गया। वहां एक युवक चारपाई पर लेटा था।  इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed