{"_id":"6361697bc05fac0deb35185c","slug":"dead-body-find-near-railway-track-jhansi-news-jhs231992867","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला लापता का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला लापता का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Wed, 02 Nov 2022 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:16 AM IST
सार
एक लापता अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। मृतक छह बच्चों का पिता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में एक लापता अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। मृतक छह बच्चों का पिता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सिर से पिता का साया छिन जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
सीपरी बाजार के प्रेमगंज निवासी हरीलाल (50) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। रविवार की शाम तकरीबन चार बजे वह जल्द वापस आने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। साले अजय ने बताया कि पुलिस के जरिये उन्हें शव के पोस्टमार्टम हाउस में रखे होने की जानकारी मिली। इस वहां पहुंचकर शिनाख्त की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस को हरीलाल का शव आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा हुआ मिला था। बहनोई की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। घटना के बाद से सभी का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन