फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dayal painted in various shades of art auditorium

कला के विविध रंगों में रंगा दीनदयाल सभागार

Sun, 03 Jan 2016 01:27 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dayal painted in various shades of art auditorium
झांसी। जन महोत्सव के  तहत चल रहे कला पर्व में शनिवार को बुंदेली लोककथाओं पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग में मेहंदी प्रतियोगिता एवं व्यंजन उत्सव के अंतर्गत व्यंजन थाली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग एवं मेहंदी रचाकर जहां अपनी कल्पना का परिचय दिया, वहीं व्यंजनों के माध्यम से मिठास एवं महक भी फैलाई।
विज्ञापन


जरीन ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता
पं. दीन दयाल उपाध्याय सभागार में जूनियर वर्ग में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने कलाइयों व हथेलियों पर मेहंदी से विभिन्न शैलियों में आकृतियां रचाई। रजनी प्रजापति ने शंख पर दूल्हा दुल्हन को प्रदर्शित किया, तो हेमा श्रीवास ने कलाइयों पर बेल बूटी बनाई। जूनियर ए वर्ग में पं. वासुदेव तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज की जरीन खान ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की अंशिका कश्यप ने दूसरा व इसी विद्यालय की शबा बानो ने तीसरा स्थान पाया। बी वर्ग में लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की फरीन ने प्रथम, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की ही सविता रायकवार ने द्वितीय एवं ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की रजनी प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य संयोजक राजीव राय, अध्यक्ष मुकुंद महरोत्रा, अमित श्रीवास्तव, अंजना सारस्वत, श्रुति गुप्ता, प्रेम कुमारी गुप्ता, ज्योति अग्रवाल आदि मौजूद रहीॅ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेली जीवन एवं संस्कृति झलकी चित्रों में
सभागार में बुंदेली लोककथाओं पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने खूबसूरती से बुंदेली जीवन शैली एवं संस्कृति का चित्रण किया। दुर्गेश ने चोटी धारी सुआटा का तो प्रीति ने डोली में बैठी दुल्हन को कहारों द्वारा ले जाने का चित्रण किया। परिणामों के सीनियर वर्ग में आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज के केतन कुशवाहा ने मंगल गायन व शहनाई बजाते कलाकारों का चित्रण कर प्रथम स्थान पाया।

 इसी विद्यालय के ही द्वितीय रहे केतन कुशवाहा ने ढोलक बजाते गणेश तो क्राइस्ट द किंग कॉलेज के तृतीय आए सबत खालिदी ने ऋद्धि सिद्धि के साथ गणेश की चितेरी बनाई। ओपन वर्ग में शैलेंद्र कुमार व्यास ने बुंदेली राई नृत्य का चित्रण कर पहला, प्रतिभा भारती ने भी राई नृत्य चित्रित कर दूसरा एवं ज्योति राजपूत ने विवाह मंडप का चित्रण कर तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर बृजेश परिहार, अजय राव, विकास वैभव सिंह, मधु श्रीवास्तव, डा. नीता यादव, शैलेष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

व्यंजनों की प्रस्तुति ने जिताया पूनम को
वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पालीटेक्निक कॉलेज में आयोजित व्यंजन थाली प्रतियोगिता में महिलाओं व छात्राओं ने राजस्थानी, बुंदेली एवं गुजराती थाली, दक्षिण भारतीय व्यंजनों वाली थाली आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत की।

जेसीआई वीरांगना झांसी की अपर्णा दुबे, ललिता अग्रवाल, मधु गुप्ता ने बुंदेली थाली में 25 व्यंजनों को प्रस्तुत किया, तो अलका अग्रवाल की बुंदेली थाली में भी कई व्यंजन सजे थे। याचिका कटियार ने जमाई की थाली जिसमें दही भल्ला, बाजरे की रोटी व बेसन की पूड़ी से बने लड्डू व बूंदी का खास रायता बनाया।


प्रतियोगिता में पूनम प्रजापति को व्यंजनों की प्रस्तुतीकरण पर प्रथम स्थान मिला। वहीं विदाई की डलिया में मैदे से बने चंद्रकला, बेसन से निर्मित पान फूल, गरी, नमकीन सेब व चाकलेट से बने लड्डू, माठे ने नीलम शुक्ला को दूसरा स्थान दिलाया। इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य संयोजक राजीव राय, डा. नीति शास्त्री, प्राचार्य एचके गुप्ता, दिनेश भार्गव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed