{"_id":"6324d4c0b087d68ee003fc5c7efcb60a","slug":"daughters-are-now-able-to-self-protection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आत्म सुरक्षा में सक्षम होंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आत्म सुरक्षा में सक्षम होंगी बेटियां
झांसी/ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत सोमवार को ‘एडवांस कराटे
विज्ञापन
ट्रेनिंग कैंप’ की शुरुआत हुई, जिसमें एक्सपर्ट ने बालिकाओं को आत्मरक्षा
के तरीके बताए।
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ आत्म सुरक्षा में सक्षम होना बेहद जरूरी है। कराटे के जरिये यह आसानी से संभव है। महारानी लक्ष्मीबाई बाल मंदिर के प्रबंधक प्रभात सक्सेना ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को किसी सहारे की जरूरत न पड़े, बल्कि वह खुद इसका मुंहतोड़ जवाब दे सकें, इसके लिए आवश्यक है कि वह खुद को शारीरिक रूप से सक्षम बनाएं। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन का बालिकाओं को पूरा सहयोग है। अमर उजाला के यूनिट हेड संजय पचौरी ने कहा कि बालिकाओं का आत्म सुरक्षा में सक्षम होना आज के समय की जरूरत है। इससे बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। अमर उजाला द्वारा यह प्रशिक्षण कैंप झांसी के अलावा अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
जाने माने कराटे एक्सपर्ट मेवालाल राजपूत (चौथा दान ब्लैक बेल्ट) की टीम की विशेषज्ञ शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, चंचल यादव, पूजा यादव व स्नेहलता ने कराटे की विभिन्न विधाओं को बालिकाओं के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कराटे के एक पंच से पत्थर की एक दर्जन से अधिक आग से घिरी पर्तों को टुकड़ों में बांट दिया। वहीं, पैर के पंजे से सामने वाले के चेहरे पर वार करके दिखाया। इसके अलावा उन्होंने कराटे के कई अन्य दांव दिखाए। इस दौरान बालिकाएं रोमांचित नजर आईं। इस मौके पर बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक गजानन खानवलकर, महारानी लक्ष्मीबाई बाल मंदिर की प्रधानाचार्य ऊषा बुधौलिया, खेल प्रशिक्षक प्रदीप चौहान, शुभांगी गोठनकर, मधु रायकवार, आशी दुबे समेत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे। संचालन विद्या वोरवणकर ने किया। बाद में सभी के प्रति आभार महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा ने जताया।
15 दिन चलेगा कैंप
झांसी। एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप पंद्रह दिनों तक चलेगा। मेवालाल राजपूत ने बताया कि कैंप में बालिकाओं को पेन, बैग, दुपट्टा, रुमाल आदि चीजों के सहारे सेल्फ डिफेंस के गुर बताए जाएंगे। साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि आकस्मिक स्थिति में किस तरह से वह अपने हाथों को हथियार बना सकती हैं? इसके अलावा शारीरिक क्षमता में वृद्धि को खान-पान व व्यायाम की भी जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि यह कैंप नगर के पांच अन्य बालिका इंटर कॉलेजों में भी आयोजित किए जाएंगे।