फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter-in-law, distressed by mother-in-law's taunts, consumes rat poison; dies.

Jhansi News: सास के ताने से परेशान बहू ने खाई चूहामार दवा, मौत

Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law, distressed by mother-in-law's taunts, consumes rat poison; dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शादी के दो साल बाद विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने सास पर आरोप लगाया कि वह बेटी का कद छोटा होने के कारण उसे ठिंगनी और बौनी कहकर ताना देती थी।
नवाबाद थाना क्षेत्र के न्यू गल्लामंडी के रहने वाले परमानंद साहू ने बताया कि उसकी भतीजी रितू उर्फ रूबी (31) का रिश्ता मुकेश साहू से तय हुआ था। मुकेश टीकमगढ़ के चंदेरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

लड़के ने रूबी को पसंद कर लिया था, लेकिन उसकी मां नहीं चाहती थी कि शादी हो क्योंकि रूबी ठिंनगे कद की थी और उसकी हाइट साढ़े चार फीट थी। जबकि लड़का की हाइट लगभग साढ़े 5 फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी लड़के ने अपनी मर्जी से 4 फरवरी 2024 को शादी कर ली थी। रूबी के पिता नहीं थे तो भाइयों और रिश्तेदारों ने मिलकर लगभग आठ लाख रुपए खर्च कर धूमधाम से उसकी शादी की। रूबि पढ़ी-लिखी थी। वो बीए कर चुकी थी और जॉब करती थी। ताऊ ने बताया शादी के लगभग आठ महीने बाद ही सास ताने देने लगी कि तुम्हारे बच्चे नहीं होने हैं। तुम बहुत ठिनगे कद की हो, इसलिए अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई हो। सास शादी-पार्टियों में भी उसे साथ में नहीं ले जाती थी। इस कारण रूबी बहुत परेशान रहती थी और अपनी नानी व घरवालों को सबकुछ बताती थी। तीन दिन पहले ताने की वजह से गुस्से में आकर रूबी ने जहर खा लिया। लेकिन इसकी सूचना उन्हें नहीं दी। आस-पास इलाज कराने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो 21 जुलाई की रात को उसे झांसी लाया गया और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। 22 जुलाई की सुबह फोन पर रूबी के बीमार होने की जानकारी मिली। लेकिन जहर खाने की बात नहीं बताई गई। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जहर खाने की बात बताई। इलाज के दौरान रूबी की बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। मायके वालों ने कहा कि वह ससुरालवालों के विरुद्ध मामला दर्ज कराएंगे।

000000
पत्नी ने उसे नही, डॉक्टर को बताया कि चूहामार दवा खाई
मृतका के पति मुकेश साहू ने बताया कि पत्नी रूबी रात में उल्टी कर रही थी। उसने पूछा तो बताया कि तबियत खराब हो रही है। वह उसे डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टर के पूछने पर रूबी ने बताया कि उसने चूहा मारने की दवा खा ली है। हालत बिगड़ने पर उसे झांसी लाए थे, लेकिन वह नहीं बच सकी। सास काव्या बाई का कहना है कि जब बहू उल्टी कर रही थी तब वह सो रही थी। उल्टी होने पर उसने पूछा तो बहू ने बताया कि पेट दर्द हो रहा है। मायके वालों के आरोप पर उसने बताया कि वह बहू को कोई ताना नहीं देती थी। लड़की के मरने पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed