फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daicait shoot sarafa businessman for gun

दिनारा में बदमाशों ने सराफा कारोबारी को मारी गोली

Thu, 18 Jun 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Daicait shoot sarafa businessman for gun
गोली मारी - फोटो : ???? ????
झांसी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी अंतर्गत करैरा में लूटपाट में असफल होने पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारेबारी को गोली मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है। घटना की सूचना पाकर झांसी के भी सराफा कारोबारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल कारोबारी का हालचाल दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अंतर्गत दिनारा निवासी गोविंद प्रसाद सोेनी का पुत्र हरीशंकर सोनी (55) घर के पास ही सराफा की दुकान खोले हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वे दुकान पर बैठकर काम कर रहे थे। इसी बीच ग्राहक दो बदमाश दुकान के अंदर पहुंचे। यहां बातचीत के दौरान अचानक एक बदमाश ने तमंचा निकालकर जेवरात छीनने का प्रयास किया। हरीशंकर भी बदमाशों से उलझ गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। यह देखकर घबराकर बदमाशों ने भागते समय बचने के लिए हरीशंकर के पैर में गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग कर बाइक पर बैठकर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हरीशंकर को अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकाें ने उनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सराफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष महेशचंद्र अग्रवाल ने हालचाल लेकर शिवपुरी के पुलिस अधिकारियों से भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed