{"_id":"67eed638b3ce2225ab0d8ad4","slug":"cylinder-exploded-due-to-fire-kitchen-collapsed-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-132738-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिलिंडर में आग लगने से विस्फोट, किचन ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिलिंडर में आग लगने से विस्फोट, किचन ध्वस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लगने से हुए विस्फोट से मकान ध्वस्त हो गया। परिजन ने समय रहते घर से निकलकर जान बचाई।
थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी दयाल बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पर था। घर में उसकी पत्नी बड़ी बहू भी थी। पुत्र राजेश, उसकी पत्नी संध्या और उसके बच्चे श्रृष्टि व श्रेयांस मौजूद थे। राजेश के मुताबिक सुबह सात बजे उसकी मां बड़ी बहू घर के बगल में बने कच्ची रसोईघर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। मां ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में उन लोगों ने पानी से गीले करके कपड़ों को सिलिंडर पर डाला। 15 से 20 मिनट के बाद भी आग नहीं बुझी और अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया तो वे लोग बाहर निकल आए। पक्के मकान में मौजूद संध्या, श्रृष्टि व श्रेयांस को भी बाहर निकाल लिया और दूर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए।
30-40 मिनट बाद एक जोरदार धमका हुआ। उक्त धमाका गैस सिलिंडर के फटने का था। किचन का छप्पर सहित अन्य सामान उड़ गया। जमीन पर गैस सिलिंडर के छोटे-छोटे टुकड़े सहित अन्य सामान पड़ा था। फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाया। पीड़ित राजेश के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-- -- -- -
मकान की दीवारों में आई दरार
राजेश के मुताबिक गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद फटने से जहां कच्चे कमरे में बनी किचन ध्वस्त हो गई, वहीं किचन के बगल में ही बने उसके पक्के मकान की दीवारों में दरार आ गई। पास में ही बने बाथरूम की दीवार और गेट भी क्षतिग्रस्त हो गए।