फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crowd of PET candidates, seats not available in trains and buses

Jhansi News: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़, ट्रेन और बसों में नहीं मिली सीट

Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crowd of PET candidates, seats not available in trains and buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते परिवहन सेवाएं चरमरा गई। आलम यह रहा कि बसों और ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते यात्रियों को सीट न मिल सकी। ट्रेनों में आरक्षित कोच में सीट को लेकर परीक्षार्थियों और यात्रियाें के बीच झगड़े भी हुए। वहीं परीक्षार्थियों ने ट्रेन और बसों में लटककर यात्रा की। बसों में भी पांव रखने की जगह तक नहीं मिली। झांसी में रविवार को कानपुर, महोबा और मध्यप्रदेश के परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। वहीं झांसी के परीक्षार्थी आगरा परीक्षा देने गए। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर आगरा की ओर जाने वाली और कानपुर से आने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। आगरा जाने वाली पैसेंजर में परीक्षार्थियों ने खड़े होकर और लटककर सफर किया। देर रात तक रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही।
-------------

कम पड़ गई बसेंपरीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 157 बसों का संचालन किया था। इसमें आगरा की तरफ झांसी से 42 बसें ही संचालित हो रही थीं। मगर परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते बसें मिनटों में फुल हो गईं। बस स्टैंड पर रोडवेज के अधिकारी माॅनीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन

-------------
विशेष ट्रेनों में 9400 परीक्षार्थियों ने किया सफर
रेलवे की ओर से पीईटी को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें 9400 परीक्षार्थियों ने सफर किया। रेलवे अफसरों के मुताबिक सुबह झांसी-बांदा परीक्षा विशेष ट्रेन में 900, झांसी-कानपुर विशेष ट्रेन में 2200, झांसी-बांदा मेमू में 2200, झांसी-मानिकपुर विशेष ट्रेन में 2300 परीक्षार्थियों ने यात्रा की। वहीं शाम को झांसी-कानपुर विशेष ट्रेन में 1300 और रात को गई ट्रेन में 1500 परीक्षार्थियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed