फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Croud to rejistration in parshad house

पंजीकरण के लिए पार्षदों के घर उमड़ रही भीड़

Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Croud to rejistration in parshad house
Croud to rejistration in parshad house
झांसी। दिहाड़ी मजदूरों के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई भरण पोषण व्यवस्था पार्षदों की परेशानी का सबब बन गई है। आलम यह है कि योजना का लाभ पाने के लिए मजदूर पंजीकरण को पार्षदों के घर पहुंच रहे हैं। इसके चलते पार्षदों के घर भीड़ लग रही है। पार्षदों ने सोमवार को नगर आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

सरकार की भरण पोषण योजना के तहत नगर निगम और डूडा द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है। इसे लेकर लोग पार्षदों के घर पहुंच रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि लॉकडाउन का पालन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि पार्षदों को इस तरह की योजना की कोई जानकारी नहीं है। लोगों से जब पंजीकरण के लिए मना किया जाता है, तो वे आक्रोशित हो जाते हैं। इसलिए नगर निगम में अलग से कार्यालय खोला जाए और अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर का प्रचार-प्रसार कराया जाए। मांग करने वालों में पार्षद प्रदीप नगरिया, पुष्पेंद्र कुमार, प्रियंका रोहित साहू और गीता संजय वाल्मिकी शामिल हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर कराएं पंजीकरण
मजदूरों के पंजीकरण को लेकर अपर नगर आयुक्त ने विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने बताया कि डूडा में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों का स्थाई पता और अन्य सूचनाएं नहीं हैं। ऐसे वेंडर्स एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उसमें फोटो, नाम, पिता का नाम, स्थाई पता, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, राशन कार्ड की जानकारी मुख्य अभियंता एलएन सिंह के नंबर 8303710717, पीओ डूडा संगीता सिंह 8573002286 और शहर मिशन प्रबंधक मोहम्मद हारिश 7052152450 पर व्हाट्सएप करें। साथ ही फोन कर जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए कोई फार्म नहीं भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed