फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crop destroyed due to rain and hailstorm, scientists told the way of rescue

Jhansi News: बारिश और ओलावृष्टि से बिछ गई फसल, वैज्ञानिकों ने बताया बचाव का रास्ता

Thu, 29 Feb 2024 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Crop destroyed due to rain and hailstorm, scientists told the way of rescue
झांसी। मंगलवार को हुई ओलावृष्टि व जोरदार बारिश ने बुंदेलखंड के कई जिलों में गेहूं की फसल बिछा दी है। इससे किसान परेशान हैं। इसे लेकर केंद्रीय कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन

विवि के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार राय और डॉ. योगेश्वर सिंह ने बताया कि गेहूं, मटर, चना, सरसों और सब्जी की फसल को ओलावृष्टि और हवाओं से अधिक नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में किसान खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था कर नुकसान से बच सकते हैं। बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा लिया है वह टोल फ्री नंबर 18002007710 पर कॉल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

-------------
काफरी में हिंदी कार्यशाला आयोजित
झांसी। केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान काफरी में बुधवार को हिंदी कार्यशाला एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन निदेशक डॉ. ए अरुणाचलम की अध्यक्षता में किया गया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बद्रे आलम ने विज्ञान के प्रयोगों के बारे में बताया। स्वागत प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरपी द्विवेदी ने किया। इस मौके पर संस्थान के वैज्ञानिक, शोध सहायक, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन शैलजा ताम्रकर व आभार डॉ. नरेश कुमार ने जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कृषि विवि में विज्ञान दिवस मनाया
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हुई प्रतियोगिताओं में कैंपस और महाविद्यालय के 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एसएस सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार सिंह, निदेशक शोध डॉ. एसके सिंह, डॉ. वीपी सिंह व डॉ. बीके बेहरा ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर डॉ. एसएस कुशवाहा, डॉ. मनमोहन डोबरियाल, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. आरपी यादव व सह संयोजक डॉ. सौरभ सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed