{"_id":"570ffa154f1c1b233e4a6d84","slug":"women-beat-in-catchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर कैंची से हमला करने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पर कैंची से हमला करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
hamla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सकरार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर कैंची से हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने यह साफ नहीं किया कि युवक ने आखिर युवती पर हमला क्यों किया था?
गौरतलब है कि एक दलित युवती का विवाह अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में होना है।
विगत 11 अप्रैल को युवती अपनी बुआ की लड़की के साथ ग्राम मगरपुर में सूट सिलवाने के लिए गई थी, तभी रास्ते में गांव का ही निवासी नरेंद्र दुबे उन्हें मिल गया तथा उसने युवती पर कैंची से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं घायल युवती को आरोपी घसीटकर अपने घर के अंदर ले गया और उसके बाल काट दिए थे। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धारा 504,323, 506,324 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में एसपी (ग्रामीण) दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने बाल काटने व मारपीट करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी की युवती पर हमला करने की मंशा क्या थी? इसकी विवेचना की जा रही है। इसके पूर्व भी आरोपी के खिलाफ ग्वालियर के पड़ाव थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है।