फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   "Why not put on big fish trap? '

‘बड़ी मछलियों पर क्यों नहीं डाला जाल?’

Thu, 15 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
"Why not put on big fish trap? '
crime news jhansi - फोटो : demo
झांसी विकास प्राधिकरण के अवर अभियंताओं की जगजाहिर मनमानी पर सचिव आरपी मिश्रा ने अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी से सफाई मांगी है कि आखिर अभी तक बिना पार्किंग वाले विवाहघरों को नोटिस क्यों नहीं दिए गए हैं। अभी तक सिर्फ तीन विवाहघरों को ही नोटिस जारी किए जा सके हैं। सहालग खत्म होने के कारण विवाह कार्यक्रम अब रुक गए हैं।
विज्ञापन

शिवपुरी रोड स्थित आवास विकास में बिना पार्किंग स्थल के संस्कार विवाहघर सील करने के बाद जेडीए सचिव आरपी मिश्रा ने अवर अभियंताआें के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अवर अभियंताओं से सफाई मांगी है कि अब तक ऐसे विवाहघरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, जिनमें पार्किंग स्थल नहीं है। स्पष्टीकरण में यह भी कहा गया है कि दो दिन में इसका जवाब दें कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि विवाहघरों को नोटिस तक नहीं दे सके। उन्होंने लिखा कि अब तक सिर्फ तीन विवाह घरों को ही नोटिस दिए गए, जो अवर अभियंता आरपी गुप्ता के क्षेत्र के हैं। जिन अवर अभियंताओं से सफाई मांगी गई है, उनमें नरेंद्र कुमार थापक, मोहन यादव, पीके पटैरिया और शोभाराम शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार से सहालग खत्म हो गईं हैं, जिससे शहनाइयों की गूंज थम गई है। इस कारण अब विवाह घरों के बाहर सड़कों पर जाम लगने की भी समस्या का फिलहाल पटाक्षेप हो गया है। एक माह बाद फिर से सहालग के साथ सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतवा विहार कॉलोनी के टेंडर डाले
जेडीए की बेतवा विहार कालोनी में सड़कों, नालियों और पार्कों का विकास कराने के लिए बुधवार को टेंडर डाले गए। करीब आठ करोड़ रुपये के टेंडर के लिए आज डाले गए टेंडर में नाला-नाली और पार्क के लिए पांच-पांच टेंडर और सड़क के लिए चार टेंडर डाले गए। इसके अलावा पंचतंत्र पार्क को दस साल के लिए पीपीपी मॉडल पर देने केे लिए तीन टेंडर डाले गए। अभी टेक्निकल बिड खोली गई है, इसके बाद फाइनेंसियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद ठेकेदार का नाम फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed