{"_id":"5855901b4f1c1b686f64dd8c","slug":"two-bikes-stolen-from-the-station-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से तीन दिन में दो बाइक चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन से तीन दिन में दो बाइक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
रेलवे स्टेशन परिसर से पिछले तीन दिन में दो बाइक चोरी हो गईं। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन अपनी चालाकी से चोर जीआरपी की पकड़ से दूर बना हुआ है।
रेलवे स्टेशन के यात्री भोजनालय में सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी देवेंद्र वर्मा कार्यरत है। विगत 14 दिसंबर की दोपहर उसने अपनी बाइक यात्री भोजनालय के रेलवे परिसर में खुलने वाले दरवाजे के पास रख दी। इसी दौरान चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गया। इसी तरह 16 दिसंबर को उसी स्थान से मुख्य टिकट निरीक्षक यूके गुप्ता भी बाइक चोरी हो गई। घटनास्थल के ठीक ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ, उसमें दोनों वारदातें कैद हो गई, परंतु चोर ने चेहरा छुपाने के लिए शॉल लपेट रखा है। चोर शॉल लपेटकर पहले बाइक पर कुछ देर तक बैठा रहा और मौका पाते ही चाबी लगाकर फुर्र हो गया। जीआरपी ने दोनों पीड़ितों की शिकायत लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए है, परंतु चोर की चालाकी के कारण उसका चेहरा सामने नहीं आ पा रहा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आरसी मिश्र ने कहा कि चोर की तलाश जारी है। साथ ही स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
गाड़ी के स्टैंड पर लगवाया लॉक
रेलवे स्टेशन परिसर में अपने कार्यालयों के बाहर दो पहिया वाहन खड़ा करने वाले कर्मचारियों ने अब गाड़ी के स्टैंड में ताला लगाना शुरू कर दिया है। ऐसा करने से कोई भी चोर गाड़ी को स्टैंड से नहीं उतार सकता है। अगर चोर बिना ताला खोले गाड़ी को स्टैंड से जबरन उतारने की कोशिश करेगा तो इसमें बहुत मशक्कत करनी होगी। इससे बाइक को जल्द ले जाना आसान नहीं होगा। इस ताले को लगवाने के लिए पहले आपको स्टैंड पर बेल्डिंग करवानी होगी, जिसमें करीब डेढ़ सौ से दो सौ रुपये तक का खर्चा आएगा।