फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To capture ground firing

जमीन पर कब्जा करने को फायरिंग

Sun, 10 Jan 2016 01:07 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
To capture ground firing
झांसी। अदालत से स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने कोतवाली थानांतर्गत सूजे खां खिड़की के पास स्थित मुखिया के बाग में शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दबंग भाग गए। पुलिस ने फायरिंग की घटना को नकारा है।

सूजे खां खिड़की निवासी परमानंद कुशवाहा के अनुसार उसकी मुखिया के बाग में जमीन है जिस पर कई लोगों की नजर लगी हुई है। जमीन को लेकर अदालत में मुकदमा भी चल रहा है। अदालत ने फैसला होने तक जमीन पर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी विपक्षी जमीन कब्जाने के प्रयास में हैं। शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग असलहों से लैस हो कर जमीन पर कब्जा करने आए। उसने विरोध किया तो विपक्षियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसने मौके से भाग कर जान बचाई। गोली चलने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक फायरिंग करने वाले भाग गए। पुलिस को मौके से करीब आठ खोखा मिले। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की लिखित शिकायत थाने पर की। इसके बाद सीओ सिटी से भी शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


कोतवाली पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में फायरिंग की बात पेश बंदी के चलते कही जा रही है। मौके से जरूर खोखा बरामद हुए हैं, मगर वह पूर्व के प्रतीत होते हैं। स्पष्ट है कि विवाद को बड़ा रूप देने के लिए खोखा जानबूझकर फेंके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed