फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   thief

देखन में छोटे लगें घाव करें गंभीर

Wed, 03 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
thief
झांसी। रिषभ होटल के मैनेजर के रुपये चुरा कर भाग रहे एक बालक को पकड़ कर सीपरी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए बालक ने 150 से ज्यादा जेब कटी व चोरी की वारदातों को कुबूल किया है। बालक के पास से चुराई गई नकदी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि रिषभ होटल के मैनेजर अजहर खान निवासी ईसाई टोला प्रेमनगर ने मंगलवार की सुबह सीपरी बाजार थाने आकर बताया कि करीब पांच बजे होटल के कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने कपड़े उतारकर काउंटर पर रखे और शौच करने चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच होटल में घुसा करीब 10 वर्ष का लड़का कपड़ों से 1700 रुपये निकालकर भागा, जिसे कर्मचारियों ने पकड़ लिया है। इस पर पुलिस बालक को लेकर थाने पर आई।

पूछताछ में बालक ने बताया कि वह भोपाल का रहने वाला है। कुछ दिनों से नुमाइश ग्राउंड पर मां व बहन के साथ रह रहा है। वह भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक सौ से ज्यादा और झांसी स्टेशन पर 50 से ज्यादा जेब कटी व चोरी कर चुका है। शादी समारोह में घुसकर भी अनगिनत चोरियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन वर्ष से वारदातों को अंजाम दे रहा है। उसने अपने दो और साथियों के नामों को बताया। बालक ने बताया कि आंतियाताल विवाह घर, रसबहार वाटिका, पालकी विवाह घर, सत्यम विवाह घर, अत्रि गार्डन आदि से उसने चोरी की है। पुलिस ने होटल से चुराए 1700 रुपये बरामद करके उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed