फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The prisoner escaped police custody , suspended three police personnel

पुलिस अभिरक्षा से बंदी फरार, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

Thu, 16 Jul 2015 12:34 AM IST
कानपुर देहात/ झांसी / ब्यूरो
कानपुर देहात/ झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
माती जिला जेल से हरदोई पेशी के लिए गया एक बंदी बुधवार को कानपुर देहात के लालपुर रेलवे स्टेशन से फरार हो गया। बंदी के  खिलाफ चोरी का एक मामला ललितपुर जिले के पाली थाने में दर्ज है। इधर, पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदी के मामले में कानपुर देहात के एसपी ने आरोपी तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

माती जिला जेल में झांसी के थाना नवाबाद के गांव मैरी निवासी लल्ला यादव पुत्र सुरेश कुमार के खिलाफ हरदोई जिले के पाली थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है। इसी मामले की पेशी के लिए गत मंगलवार को हरदोई जिले के एसीजेएम द्वितीय की अदालत में माती जिला से आरक्षी चुन्नी लाल, परमानंद अवस्थी और एचसीपी राम प्रसाद ले गए थे। पेशी के बाद तीनों पुलिस कर्मी बंदी लल्ला यादव को माती जिला जेल वापस ला रहे थे, तभी बुधवार की सुबह करीब दस बजे लालपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद तीनों पुलिसकर्मी थकान दूर करने में जुटे थे, इसी का फायदा उठाते हुए बंदी रस्सी छुड़ाकर फरार हो गया। उसके फरार होते पुलिसकर्मियों में हक्के बक्के रह गए। उन्होंने चारों तरफ फरार बंदी की खोजबीन की, मगर वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने भीमसेन जीआरपी को बंदी के फरार होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी इंचार्ज ने तीनों पुलिसकर्मियों को बंदी फरार होने पर हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक सभा राज बताया कि आरोपी तीनों पुलिस कर्मियों को लापरवाही में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विवेचना भीमसेन जीआरपी थाना इंचार्ज करेंगे। बाद में तीनों पुलिस कर्मियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बंदी लल्ला के खिलाफ मंगलपुर थाने भी एक चोरी का मामला दर्ज है। जेल अधीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि अभियुक्त लल्ला माती जिला जेल में 14 नवंबर 2014 को लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed