{"_id":"6aa95ac3b6c0a4ed93027c73","slug":"dgfdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106136-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेटी को परीक्षा दिलाने आए पिता की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेटी को परीक्षा दिलाने आए पिता की हादसे में माैत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति मौत हो गई। व्यक्ति अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने के लिए नोएडा आया था। पीड़ित के परिजन की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बागपत निवासी मनोज कुमार के अनुसार 11 सितंबर को उनके भाई पंकज कुमार अपनी बेटी तनु को उसके पेपर के लिए आदर्श परीक्षा केंद्र नोएडा सेक्टर-155 लेकर गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराने के बाद सुबह करीब 9 बजे वह अपनी स्कूटी से किसी अन्य काम के लिए वहां से जा रहे थे। इसी दौरान वेंडिंग अपडेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सेक्टर-155 के सामने अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पंकज कुमार को शारदा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि स्कूटी सवार ने घटना के वक्त हेलमेट लगाया था कि नहीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।