{"_id":"5793ca584f1c1bac59c4c718","slug":"teacher-accused-of-sexual-abuse-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
rape, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। एक महिला ने अपने शिक्षक पति पर नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करें। साथ ही पूरे आरोपों की गंभीरता से जांच भी करें।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दिए एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका पति शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में साइंस का शिक्षक हैं। उससे उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। मायके वालों ने यथासंभव दहेज भी दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही पति की हरकतें सामने आने लगी। पता लगा कि उसके कुछ लड़कियों से अवैध संबंध है। एक युवती को उसने शादी का झांसा दिया और लगातार उसका हर तरह से शोषण किया।
जब लड़की को पता चला कि वह तो पहले से ही शादीशुदा है तो उसने घर आकर हंगामा और मारपीट की। किसी तरह से समझौता करके मामले को टाल दिया गया। इसके बाद भी पति की हरकतें नहीं थमीं। वह नाबालिग लड़कियों को घर में ट्यूशन पढ़ाता है। इस दौरान कुछ छात्राओं को बहलाफुसला कर उनसे अश्लील बातें और हरकतें करता है। संबंध बनाने की कोशिश करता है। कुछ से संबंध बना भी लिए हैं। वह वाट्सएप पर इन लड़कियों से संपर्क में रहता है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसने अपने पति को छात्राओं से अश्लील हरकतें करते रंगे हाथ पकड़ा और विरोध किया। तब पति ने उसे धमकी दी और मारपीट की। अब पानी सिर से गुजर चुका है। इन हालातों में वह पति के साथ रहने में असमर्थ है।
महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसका पति पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं का यौन शोषण लगातार कर हा है। वाट्सएप और मैजेस के माध्यम से उनसे बातें भी करता रहता है। उसने पूरे मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी। उन्होंने पति को समझाने का प्रयास किया मगर वह मानने को तैयार नहीं है। उसने एसएसपी को पति की करतूतों के संबंध में कई साक्ष्य भी दिखाए जिन्हें देखकर उन्होंने महिला थाना पुलिस को तुरंत शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी ने बताया कि महिला के आरोप काफी गंभीर है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शिक्षक को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।