फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   snaicher active in city

महानगर की सड़कों पर ‘झपटमार’ सक्रिय

Thu, 20 Dec 2018 01:07 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 20 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
snaicher active in city
crime - फोटो : demo
यदि आप हाथ में मोबाइल लेकर सड़क पर बात करते हुए चलते हैं तो सावधान हो जाइए। महानगर में पिछले दस दिन के भीतर सक्रिय बदमाश चार लोगों के मोबाइल व पर्स छीनकर भाग निकले। यह गिरोह शाम के समय ही तेज रफ्तार बाइक पर निकलकर पल भर में घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस अब तक ऐसे गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

थाना बबीना के सुभाष नगर निवासी प्रमोद प्रजापति इलाइट चौराहा स्थित एक साइबर कैफे पर काम करते हैं। मंगलवार की रात दुकान बंद होने के बाद वह घर जाने को निकले। इलाइट चौराहा से वह ऑटो में सवार होकर जेल चौराहा पहुंचे। यहां जेल चौराहा के पास ऑटो से उतरकर पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे, इसी बीच बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल छीनकर भाग निकले।  युवक ने चिल्लाकर पीछा भी किया, लेकिन जब तक बदमाश कचहरी चौराहा की तरफ तेज रफ्तार में भाग निकले।
विज्ञापन

इसी तरह, पिछले शनिवार को बाहर सैंयर गेट निवासी सुनील खटीक के पुत्र अनुराग खटीक जीवनशाह तिराहा के पास कोचिंग से घर लौट रहे थे। जीवनशाह कब्रिस्तान केे पास बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग निकले। इसके पहले, ग्वालियर रोड व आंतिया तालाब के पास भी बाइक सवार बदमाश दो महिलाओं के पर्स भी छीनकर भाग निकले। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि झपटमार गिरोह को पकड़ने के लिए सादा लिबास में पुलिस चौराहों पर बैरीकेटिंग लगाकर चेकिंग करेगी, ताकि घटना करके भाग रहे बदमाशों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बात का ध्यान रखें
- घटना के शिकार व्यक्ति को तुरंत गाड़ी का नंबर नोट करना चाहिए।
- यदि संभव हो तो बाइक का कलर और बदमाशों का हुलिया भी पहचानने की कोशिश हो।
- वारदात होते ही सबसे पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देनी चाहिए और एफआईआर दर्ज करानी चाहिए
-----------------

इन स्थानों पर रहें सतर्क
- किला रोड,
- आंतिया तालाब,
- पुरानी तहसील से खंडेराव गेट के बीच,
- बीकेडी से स्टेशन जाने वाले मार्ग,
- बीकेडी से ग्वालियर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed