{"_id":"5706b9c74f1c1b7d26c814ff","slug":"she-took-activa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिवा ले गई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्टिवा ले गई युवती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
kidnaaping, jhansi news
- फोटो : demopic
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत अयोध्यापुरी से गुरुवार की दोपहर पुरुष साथियों के साथ आई युवती मारपीट करके एक्टिवा लोडर में लदवाकर ले गई। आरोप है कि साथी पुुरुष असलाह लहराते हुए भाग गए।
शेख हबीब ने पुलिस को बताया कि उनकी एक्टिवा संख्या यूपी93एएल- 1423 घर के बाहर खड़ी थी। परिवार के सदस्य घर के अंदर थे। तभी घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया। पुत्र बहू नाजिस पत्नी परवेज बाहर निकलकर आई। दरवाजे पर एक युवती खड़ी थी, जिसने उसके पति के बारे में पूछा। नाजिस ने पति के घर पर नहीं होने की बात कही तो वह आगबबूला हो गई।
आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए नाजिस से हाथापाई कर दी। उसके साथ आए असलाह लिए पांच-छह पुरुष साथी सामने आ गए। उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद किया और लोडर में बाहर खड़ी एक्टिवा को लदवा ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर काफी देर से पुलिस पहुंची।