फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sex workers , operator and a customer arrested

सेक्स वर्कर, संचालिका व एक ग्राहक गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sex workers , operator and a customer arrested
rape meter, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। अड्डे की संचालिका, एक सेक्स वर्कर व ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। इसके बाद पुलिस ने बालाजी रोड पर भी छापा मारा, जहां मकान का ताला लगा मिला।
विज्ञापन


काफी समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास पीली कोठी में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है। यहां सुबह से देर रात तक लोगों का आवागमन बना रहता है, जिसकी वजह से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


इस पर बुधवार को सीओ सिटी कल्याण सिंह के नेतृत्व में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने घेराबंदी करके करीब साढ़े ग्यारह बजे अड्डे पर छापा मारा, जहां से संचालिका मीरा को पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक सेक्स वर्कर व एक ग्राहक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे की कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। संचालिका से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने बालाजी रोड पर छापा मारा, जहां पूछताछ करने पर पता चला कि एक सेक्स वर्कर ताला बंद करके चली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed