फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya naxal weapons cache recovered from underground hideout 92 cartridges seized today bihar news

बिहार: जंगल में छिपा था नक्सलियों का हथियार डिपो, सर्च ऑपरेशन में कार्बाइन-कट्टा समेत 92 कारतूस बरामद

Wed, 07 Oct 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

गयाजी के धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसएसबी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 9 एमएम कार्बाइन, राइफल, कट्टा, पिस्तौल, मैगजीन और 92 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
gaya naxal weapons cache recovered from underground hideout 92 cartridges seized today bihar news
जंगल में जमीन के अंदर से बरामद हुए नक्सली हथियार।

विस्तार

गयाजी में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार-झारखंड सीमा से सटे धनगांई थाना क्षेत्र के घने जंगल में जमीन के अंदर प्लास्टिक में पैक कर छिपाए गए हथियारों के जखीरे का खुलासा हुआ है। एसएसबी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार्बाइन, देशी राइफल, कट्टा, पिस्तौल, मैगजीन और 92 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को धनगांई थाना क्षेत्र में तिलेटाड़ से हिसीर जाने वाले मार्ग पर एसएसबी और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल का इलाका काफी दुर्गम होने के कारण जवानों ने विशेष सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन

कार्बाइन से लेकर पिस्तौल तक बरामद
तलाशी के दौरान जवानों को जमीन के एक हिस्से में संदिग्ध गतिविधियों और कुछ छिपाए जाने के संकेत मिले। इसके बाद उस स्थान की खुदाई की गई। जमीन के अंदर प्लास्टिक में पैक हथियार और कारतूस बरामद होते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया। सुरक्षाबलों के मुताबिक, बरामद हथियारों में 9 एमएम की कार्बाइन, उसकी दो मैगजीन, एक देशी भरमार राइफल, एक देशी कट्टा और एक पिस्तौल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एक वॉकी-टॉकी भी बरामद किया गया है। हथियारों के साथ बड़ी संख्या में कारतूस भी मिले हैं। बरामद कारतूसों में 9 एमएम के 79 और 7.62 एमएम के 13 कारतूस शामिल हैं। इस तरह कुल 92 कारतूस सुरक्षाबलों के हाथ लगे हैं।

नक्सली कनेक्शन की जांच तेज
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हथियारों को नक्सली गतिविधियों से जुड़े लोगों ने जंगल में छिपाकर रखा था। हालांकि, हथियार किसने छिपाए और उन्हें कब यहां लाया गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जंगल में इस तरह हथियारों को छिपाकर रखना किसी बड़ी आपराधिक या नक्सली गतिविधि की तैयारी का हिस्सा हो सकता है। बरामद हथियारों की जांच के साथ ही पुलिस इलाके में सक्रिय संदिग्धों और पूर्व में नक्सली गतिविधियों से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।



ये भी पढ़ें- बिहार: पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, इनकम टैक्स गोलंबर पर क्या किया, तेजस्वी का राजभवन मार्च कब?

संयुक्त अभियान में कई अधिकारियों की भूमिका
अभियान का नेतृत्व एसएसबी के उप कमांडेंट रवि भूषण ने किया। धनगांई थानाध्यक्ष श्रवण राम और एसएसबी की 29वीं वाहिनी के धनगांई कैंप के सहायक कमांडेंट सनोज कुमार की भी इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही। बिहार-झारखंड सीमा के जंगलों में सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों का यह जखीरा किसके इशारे पर छिपाया गया था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

 

धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल में जमीन के अंदर से बरामद नक्सली हथियार, कार्बाइन, पिस्तौल, कट्टा औ

धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल में जमीन के अंदर से बरामद नक्सली हथियार, कार्बाइन, पिस्तौल, कट्टा बरामद किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed