फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six-year-old girl from a family staying at a night shelter raped

Roorkee News: रैन बसेरे में ठहरे परिवार की छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 07 Oct 2026 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl from a family staying at a night shelter raped
कोतवाली क्षेत्र में रैन बसेरे में ठहरे एक परिवार की छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में वापस आई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बरेली निवासी परिवार कलियर में हाजिरी देने के लिए आया था और रेन बसेरे में ठहरा हुआ था। मंगलवार शाम बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची के परिजन लंगर लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ और क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में गठित की गई पुलिस टीमें
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed