फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   seven arrest in murder

सात हत्यारोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Fri, 29 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
seven arrest in murder
murder, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
झांसी। किन्नर शोभा की इमरान से नजदीकी किन्नर सुमन को आंखों में खटकती थी। वह नहीं चाहती थी कि इमरान का शोभा के पास आनाजाना रहे। पर, इमरान धन के लालच में शोभा से दूरी भी नहीं बनाना चाहता था।  यह बात उसने सुमन को भी बताई और इसके बाद बुना गया  दोहरे हत्याकांड का तानाबाना। योजना के तहत तय हुआ कि 22 अप्रैल को हत्या करके जेवर व नगदी लूटनी है। यह खुलासा बृहस्पतिवार को हत्याकांड के सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने किया है। आरोपियों के पास से 11.50 लाख रुपये, 500 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के जेवर व हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो व बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सीपरी बाजार के प्रेमगंज में दिनदहाड़े घर के अंदर किन्नरों की गुरु शोभा व साधु पप्पू बाबा की निर्मम तरीके से गला रेतकर व पेट पर चाकुओं से प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। हमलावर अलमारी से लाखों रुपये की नगदी व जेवर लूटकर ले गए थे। इसमें मृतक के चेला बल्ली ने इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस टीमें दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी थीं। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि हत्या में शामिल बदमाश बोलेरो संख्या यूपी93क्यू- 2772 व स्कार्पियो संख्या एमपी32बीसी- 7861 से मुंबई जा रहे हैं। वह लूटा गया माल बेचकर वहीं पर रहने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर स्वाट टीम ने कई थानों की पुलिस के साथ घेराबंदी करके दतिया से आ रही स्कार्पियो व बोलेरो को पकड़ लिया। इसमें इमरान पुत्र रसूल, आमिर पुत्र नसीम, फिरोज पुत्र हसन निवासी मोहल्ला साहनी दतिया, किन्नर सुमन पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा निवासी बेरनी थाना जलेसर एटा, अजय यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी रिछरा फाटक कोतवाली दतिया, शाकिर खान पुत्र सल्लू खान निवासी मोहल्ला तलैया कोतवाली दतिया और नसीम खान पुत्र अजीम निवासी दतिया फिल्टर की मसजिद के पास दतिया सवार थे, जबकि मौका पाकर निर्ममता से चाकुओं से प्रहार करने वाला पवन भाग निकला।

कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि 20 अप्रैल को दतिया में शोभा व बाबा की हत्या करने की योजना बनाई गई थी। रणनीति के तहत किन्नर सुमन, इमरान, फिरोज, आमिर व पवन घर के अंदर घुसे। घर में घुसने के बाद इमरान शोभा के पास बैठ गया और तेज आवाज में डेक चला दिया। फिरोज, सुमन, आमिर व पवन ऊपर कमरे में गए। उन्होंने साधु के हाथ-पैर पकड़े और पवन ने गला रेता। इसके बाद उन्होंने भी चाकुओं से एक-एक करके प्रहार किए। साधु की हत्या करने के बाद वह नीचे उतरकर आए, जहां इमरान ने शोभा को दबोच लिया।  आरोपियों ने गला रेतकर चाकुओं से प्रहार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद इमरान ने अलमारी खोली और उसमें रखे जेवर व नगदी को पोटली में बांधकर भाग गया।

इमरान को 25 हजार रुपये महीने देती थी शोभा
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि किन्नर शोभा ने इमरान को काम पर रखा हुआ था, जिसके एवज में उसे 25 हजार रुपये महीना दिया जाता था। इमरान की नजदीकी न चेला बल्ली को रास आ रही थी और न दतिया की किन्नर सुमन को। बल्ली ने तो चुपचाप से अपने रहने का ठिकाना बदल लिया। इसके बाद सुमन के मन में गद्दी हथियाने का लालच आया जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

ग्वालियर रोड तक स्कार्पियों से आए, दतिया बोलेरो से भागे
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कार्पियो से ग्वालियर रोड तक भागे और फिर बोलेरो में सवार होकर दतिया गए। दतिया से आरोपी भाड़े पर वाहन करके उरई, शिवपुरी होते हुए इटावा की तरफ भागे। रास्ते वाहन पर चलते समय ही सभी ने लूटी गई नकदी व जेवर का बंटवारा कर लिया। भागते समय फिरोज व आमिर ने अपने हिस्से की नगदी व जेवर किसी को सौंप दिए, जो अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि गायब हुए जेवर व नकदी जल्द बरामद कर ली जाएगी।


शोभा के हार को लेकर हुआ आरोपियों में विवाद
एसएसपी ने बताया कि माल के बंटवारे के दौरान शोभा का हार लेने के लिए किन्नर सुमन जिद पर अड़ गई। उसने हत्यारोपी साथियों से कहा कि उसे न रुपये चाहिए और न अन्य जेवर, उसे केवल शोभा का हार चाहिए। इस हार के बंटवारे को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और आरोपी दो खेमे में बंट गए। उनके दो खेमे में बंटने की वजह से पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में सफलता मिल गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed