फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar's gang mamber arrest

सरदार सिंह का साथी गिरफ्तार

Sun, 31 May 2015 12:18 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने 75 हजार रुपये के इनामी बदमाश लकारा निवासी सरदार सिंह गुर्जर के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दस कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना पुलिस को शुक्रवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि इनामी बदमाश सरदार सिंह का साथी दतिया के लाला का तालाब निवासी मातादीन पुत्र कुलई लकारा से गुजर्रा मार्ग से कहीं जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके ट्यूबवेल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से दस कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कामता प्रसाद के अनुसार पकड़े गए बदमाश ने सरदार सिंह के साथ कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। सरदार सिंह द्वारा किए गए दतिया के सर्राफा व्यापारी रतन लाल व ग्वालियर के एक अन्य व्यापारी के अपहरण के मामले में उक्त आरोपी भी शामिल था। पिछले साल रौनीजा में हुए दोहरे हत्याकांड में भी यह बदमाश शामिल था। इसके अलावा कई और आपराधिक मामलों में मातादीन ने सरदार सिंह का साथ दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed