{"_id":"57829ea24f1c1b56617f9ddc","slug":"rogues-open-challenge-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
thiefing, case, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। असलाह से लैस बाइक सवार बदमाश लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। रविवार की सुबह बदमाशों ने बड़ागांव में ट्रक चालक को अधमरा करके 35 हजार रुपये लूट लिए। शाम हुई तो ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग स्थित फ्लाईओवर पर दंपति से पांच हजार रुपये लूटे और भाग गए।
केस एक
मेडिकल कालेज में भर्ती महोबा निवासी जसवंत सिंह (40) पुत्र दयाराम ने बताया कि रविवार की सुबह वह कानपुर से जयपुर के लिए ट्रक में माल लेकर जा रहा था। ट्रक में क्लीनर उसके घर के पास रहने वाला पप्पू पुत्र रामसनेही है। रविवार की रात्रि करीब दो बजे वह बड़ागांव से ग्वालियर हाइवे की तरफ आ रहे थे।
रास्ते में पीछे से तेजी से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक को रुकवा लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक ट्रक में चढ़े बदमाशों ने तमंचा अड़ा दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे ट्रक से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश ट्रक में रखे 35 हजार रुपये लूटकर ले गए। इस दौरान मौका मिलते ही क्लीनर भाग निकला। बड़ागांव थानाध्यक्ष का कहना है कि उनके क्षेत्र में लूट की कोई वारदात नहीं हुई है। यदि हुई होती तो पीड़ित थाने पर तो शिकायत करने आता।
केस दो
रविवार की सायं ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे स्थित फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक दंपति से पांच हजार रुपये लूट लिए। दंपति ने इसकी शिकायत सीपरी बाजार थाने पर की है। आदर्श नगर सीपरी बाजार निवासी कैलाशचंद्र अनुरागी (35) अपनी पत्नी सुनीता अनुरागी (30) के साथ स्कूटर संख्या यूपी 93 डी 3231 से पंचवटी में अपने भाई ज्ञानचंद्र अनुरागी से मिलने आए थे। उनका पुत्र इंद्रेश अनुरागी हंसराज स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के खत्म होने पर वह शाम करीब चार बजे स्कूटर से जा रहे थे। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके दंपति को रोक लिया। बाइक से उतरे दो बदमाशों के लूटपाट करने पर जब दंपति ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दे डाली, इससे भयभीत दंपति से बदमाश पांच हजार रुपये लूटकर ग्वालियर रोड की तरफ भाग निकले।