{"_id":"584b0d3b4f1c1be05944b2a8","slug":"rngbaji-tap-mechanic-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाजी में नल मिस्त्री को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगबाजी में नल मिस्त्री को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला रोड पर शुक्रवार शाम चार बजे मैथलीशरण गुप्त पार्क के सामने एक नल मिस्त्री पवन का स्कूटर बुलेट से टकरा गया। पवन इसका विरोध किया तो रंगबाज बुलेट सवार ने उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली पवन की छाती से आरपार हो गई। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने घायल नल मिस्त्री को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर, आरोपी फरार है। शुक्रवार रात तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
सदर बाजार के आजाद नगर भट्टा गांव निवासी पवन (40) नल मिस्त्री हैं। शुक्रवार शाम चार बजे वह स्कूटर से किला रोड पर मिनर्वा चौराहा की ओर जा रहे थे। जब वह मैथलीशरण गुप्त पार्क के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बुलेट से उनका स्कूटर टकरा गया। उन्होंने बुलेट सवार से इसका विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। पवन ने अभद्रता पर नाराजगी जताई तो बुलेट सवार ने रंगबाजी दिखाते हुए तमंचा तानकर उसे गोली मार दी। गोली पवन के सीने से थोड़ा ऊपर लगी और आरपार हो गई। गोली लगने के बाद हमलावर बुलेट से भाग गया। पवन लहूलुहान होने की वजह से वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर पार्क में टहल रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना डायल-100 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और स्कूटर मिनर्वा चौकी पर खड़ा करा दिया।
जिला अस्पताल से पवन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनके परिजन भी पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार अब वह खतरे से बाहर है। वहां पहुंचे नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव के अनुसार पूछताछ में पवन ने बताया कि उसको बुलेट से आए रहीस नाम के बदमाश ने गोली मारी है। हमलावर के बारे में पता चला गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।