{"_id":"572b9b604f1c1ba27b5ccfce","slug":"reward-on-absconding-accused-of-double-murde","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी पर इनाम घोषित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी पर इनाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
murder, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बड़ागांव बस स्टैंड के पास एक दुकान पर 11 माह पहले दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी रोहित यादव अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। इसके चलते एसएसपी ने बृहस्पतिवार को उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
मालूम हो कि तीन जून 2015 की दोपहर 11.40 बजे बस स्टैंड के पास सुनील कुशवाहा की कॉस्मेटिक की दुकान पर संजय यादव पुत्र स्व. महेश यादव निवासी बचावली बुजुर्ग अपने दोस्त रंजीत पुत्र गोपाल सिंह निवासी बसोवा ओरछा टीकमगढ़ के साथ बैठा था।
इसी दौरान सोमवीर कुशवाहा पुत्र बाबूलाल, कैलाश राजपूत पुत्र मातादीन निवासी बड़ागांव, रोहित यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी बचावली बुजुर्ग बड़ागांव, सुनील कुशवाहा पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी बड़ागांव और रिंकू कैलाश का ड्राइवर असलहा लेकर आ धमके।
विज्ञापन
आते ही आरोपियों ने संजय व रंजीत से लेनदेन की बात को लेकर गाली-गलौज की और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान संजय यादव व रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। इस इस मामले में पुलिस रोहित यादव को छोड़कर सभी को जेल भेज चुकी है। तमाम कोशिशों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगने पर बृहस्पतिवार को एसएसपी ने रोहित यादव पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।