फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Real sisters sold a half million , three arrested

सगी बहनों को डेढ़ लाख में बेचा, तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2015 12:22 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
कसबा मोंठ से अपहृत दो नाबालिग बहनों की खरीद-फरोख्त व शारीरिक शोषण का मामले का खुलासा हुआ है। रविवार को पुलिस ने अपहृत बहनों को फर्रुखाबाद से मुक्त कराया। इस दौरान महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी देहात दिनेश सिंह ने बताया कि मोंठ के एक व्यक्ति ने 16 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 और छह वर्षीय बेटियों को कमलेश निवासी काशी खेड़ा थाना कालपी, जालौन फुसलाकर ले गया है। उसने अहमदाबाद में महेंद्र यादव को बेच दिया है। इसपर पुलिस ने कमलेश यादव व महेंद्र यादव को पूछताछ कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ में पता चला कि कमलेश ने 17 वर्षीय नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। साथ में छोटी बहन को भी लाने को कहा।
विज्ञापन

मानव तस्करी की बात प्रकाश में आने पर एसएसपी ने मोंठ, टहरौली व शाहजहांपुर के थानाध्यक्षों की टीम गठित की। सर्विलांस की मदद से फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थानांतर्गत बस स्टैंड से पुलिस ने अपहृत दोनों नाबालिग बहनों को मुक्त कराया। इस दौरान सुनील कुमार पुत्र सोनेलाल यादव निवासी नगला भारा थाना घिरोर मैनपुरी, रविंद्र पुत्र सियाराम कुशवाहा और उसकी पत्नी मनीषा निवासीगण ताड़ा मोंठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि कमलेश ने दोनों बहनों को झांसे में लेकर अहमदाबाद बुलाया, जहां दोनों को डेढ़ लाख रुपये में महेंद्र यादव को बेच दिया। महेंद्र ने दोनों को कुछ दिन अहमदाबाद में रखा, वहां से आगरा पहुंचा। आगरा में चार दिन रखने के बाद महेंद्र दोनों को अपने चचेरे भाई सुनील के हवाले करके झांसी लौट आया, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसकी भनक लगने पर सुनील, रविंद्र और मनीषा दोनों नाबालिगों को लेकर फर्रुखाबाद चले गए, जहां छुपाकर रखा व शारीरिक शोषण किया। एसपी देहात ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ नाबालिग को अगवा कर खरीद-फरोख्त करने और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed