फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   property dealer, attack, firing

प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग, घायल

Fri, 08 May 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Fri, 08 May 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
property dealer, attack, firing

झांसी। कोतवाली के फिल्टर रोड कब्रिस्तान के पास

विज्ञापन
गुरुवार दोपहर पल्सर सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार से जा रहे प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की। गोली लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठा साला बाल- बाल बच गया। फायरिंग की आवाज व कार सवारों के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। घटना के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

कोतवाली थानांतर्गत दतिया गेट पठौरिया निवासी कमलेश मौर्या उर्फ दाऊ (35) पुत्र राम भवन काफी समय से प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर वह अपने साले हरीश पुत्र किशन निवासी भोजला सीपरी बाजार हाल निवासी पंचवटी कालोनी के साथ ग्रास लैंड स्थित एसबीआई गए थे। करीब साढ़े तीन बजे दोनों बिना नंबर की कार से घर लौट रहे थे। ड्राइविंग हरीश कर रहा था, जबकि कमलेश बगल की सीट पर बैठे थे। जैसे ही कार फिल्टर रोड रेलवे क्रासिंग पार कर कब्रिस्तान के पास पहुंची वैसे ही पीछे से काली पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाश बराबर आ गए। उन्होंने ड्राइविंग साइड के शीशे पर हाथ मारकर कार रोकने का इशारा दिया। किसी परिचित के इशारा करने की गलत फहमी में हरीश ने कार रोक दी।

जैसे ही हरीश ने कार का शीशा उतारा वैसे ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली कार के गेट पर और दूसरी कमलेश के पैर में जा लगी। फायरिंग व कार सवारों के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। गनीमत रही कि सीट के पास रखे तीन लाख रुपये पर बदमाशों की नजर नहीं गई।

बदमाशों के भाग जाने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में हरीश ने कहा है कि दोनों प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तीन-चार जमीन के सौदों को लेकर उनकी रंजिश चल रही है। आशंका है कि रंजिश में उन पर हमला किया गया है।

बैंक से रुपये निकालकर आ रहा था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed