{"_id":"598225f64f1c1b743d8b468e","slug":"police-raid-on-wrong-information-in-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में गलत काम की सूचना पर दौड़ी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट में गलत काम की सूचना पर दौड़ी पुलिस
amarujala
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
hotel jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
बुधवार को गलत काम की सूचना पर पुलिस ने थाना नवाबाद इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। लेकिन, यहां छह युवक और छह युवतियां सामान्य अवस्था में बैठे मिले। उन्हें पुलिस थाने ले आई और बाद में परिजनों के हवाले कर छोड़ दिया गया।
महिला थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिपिन बिहारी महाविद्यालय के पास स्थित रेस्टोरेंट टक प्वाइंट में कई युवक और युवतियां मौजूद हैं और वह आपत्तिजनक अवस्था में हैं। सूचना पर महिला थाना पुलिस और नवाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट में अंदर जाकर देखा, तो उसमें बने केबिनों में छह युवक और छह युवतियां सामान्य अवस्था में बैठकर गपशप कर रहे थे। पुलिस के छापे मारी की सूचना पर रेस्टोरेंट के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। तकरीबन डेढ़ घंटे तक वहां भीड़ जमा रही। इसके बाद पुलिस सभी को अपने साथ ले आई। महिला थाने से लड़कियां और नवाबाद में लड़कों को लाया गया। यहां सभी के परिजनों को बुलाया गया और उन्हें उनके हवाले कर दिया गया।
महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि सूचना गलत काम की मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारा था। लेकिन, रेस्टोरेंट के अंदर सब कुछ सामान्य था। सभी युवक-युवतियां बालिग थे।