फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one old man killled in truck accident

ट्राला ने पहले वृद्ध को रौंदा फिर बस में मारी टक्कर

Mon, 03 Dec 2018 01:24 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 03 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
one old man killled in truck accident
road accident - फोटो : demo
थाना बड़ागांव इलाके में रविवार की सुबह सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को रौंदने के बाद ट्राला चालक ने सवारियों से भरी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौत हो गई। वहीं आठ सवारियां घायल हो गईं। घटना को अंजाम देकर चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। बीच सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के बचावली बुजुर्ग निवासी जगदीश शरण यादव (70) रविवार सुबह घर से पैदल खेत की तरफ जा रहे थे। मुख्य मार्ग पार करते समय तेज गति से आ रहे ट्राला चालक ने उनको रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक ट्राला लेकर भाग गया। कुछ लोगों ने चालक को पकड़ने के लिए पीछा भी किया। इसी बीच चिरगांव स्थित करगवां के पास झांसी से समथर की तरफ जा रही बस को ओवरटेक करने के प्रयास में घबराए चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार आठ सवारियां घायल हो गईं। टक्कर लगने के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मौके पर वाहनों के खड़े होने के कारण जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, मृतक जगदीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुटपुट घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं, सीपरी बाजार के पवन के पैर में गंभीर चोट लगने और घायल बेनीशंकर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत में सुधार बताया गया है। पुलिस ने बस और ट्राला को सड़क से हटाने के बाद थाने भेजा। पुलिस ने ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed