फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   not held criminels atackes on woman yesterday

हाथ नहीं आए महिला कारोबारी के हमलावर

Thu, 27 Dec 2018 12:49 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
not held criminels atackes on woman yesterday
GUN - फोटो : demo
थाना नवाबाद स्थित मनु बिहार कॉलोनी निवासी अनीता मिश्रा को कुंज वाटिका के पास बाइक सवार युवकों ने तमंचे से गोली मार दी थी। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। गोली लगने से छर्रे पीठ में फंसे हुए हैं, जो अब तक नहीं निकाले जा सके। चिकित्सकों ने हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मनु बिहार कॉलोनी निवासी स्व. सुनील मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा स्कूटी पर सवार होकर लक्ष्मी गेट स्थित महाकाली मंदिर जा रही थी। कुंज वाटिका विवाह घर के सामने गुजरते समय बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया था। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थीं।
विज्ञापन

बुधवार को नवाबाद पुलिस ने अनीता मिश्रा के पुत्र आकाश मिश्रा की तहरीर पर पंकज बिरथरे उर्फ पंकज शर्मा व कोतवाली के सूजे खां खिड़की बाहर पीतांबरा कॉलोनी निवासी लकी उर्फ शरद उपाध्याय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है। हमलावरों ने तमंचे से अनीता मिश्रा को गोली मारी थी। पीठ में गोली लगने से छर्रे लग गए थे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल अनीता मिश्रा की हालत में अब सुधार बताया गया है। हालांकि, उनके शरीर में फंसे छर्रे नहीं निकाले जा सके। चिकित्सकों के मुताबिक उपचार जारी रहै। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी है, लेकिन आरोपी देर रात पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल करने में जुटी हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
डा. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed