फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maasoom broke away for five hours apart from mother's spheres

पांच घंटे मां के आंचल से अलग रहे मासूम ने दम तोड़ा

Wed, 07 Jun 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Maasoom broke away for five hours apart from mother's spheres
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़री में एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। पति से झगड़े के बाद बच्चे मां शीलू उसे आंगन में चारपाई पर अकेला सोता छोड़ घर भीतर चली गई। सुबह उठकर देखा तो बच्चे ने दम तोड़ दिया था। मां ने बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि बच्चे की मौत भूख-प्यास से हुई थी।  
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़री में सत्यपाल यादव का संयुक्त परिवार रहता है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात किसान सत्यपाल का पत्नी शीलू से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। क्षुब्ध पत्नी अपने तीन माह के बच्चे मानवेंद्र को लेकर आंगन में चारपाई पर सो गई। रात में वह बच्चे को चारपाई पर सोता छोड़कर अंदर चली गई। सुबह साढ़े पांच बजे जब वह बच्चे के पास आई तो चीख पड़ी। बच्चे की मौत हो चुकी थी। उसने आरोप लगाया कि उसके बच्चे की किसी हत्या कर दी।
विज्ञापन


 सुबह करीब आठ बजे सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ को सूचना मिली कि सत्यपाल के लड़के मानवेंद्र की हत्या हो गई है। पहुंचने पर पता लगा मानवेंद्र तीन का दूधमुंहा बच्चा था, जो रात में घर की आंगन में अकेला सो रहा था। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख प्यास मौत का कारण बताया गया। पांच घंटे तक मां से अलग अकेले सो रहे बच्चे को रात में भूख लगी होगी। उसे न तो दूध मिला और न पानी। माना जा रहा है कि इसी कारण उसकी मौत हो गई। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि एक तो गर्मी और दूसरा पांच घंटे तक बच्चे से मां अलग रहा। इस कारण बच्चा भूख सहन नहीं कर सका होगा और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed