फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lalitpur truck hits bike one rider died other injured

ललितपुर: पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, एक घायल

Mon, 13 Dec 2021 11:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Dec 2021 11:44 PM IST
सार

अस्पताल में चिकित्सकों ने बंसी पुरा निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र रमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल हुए हरचरण (30) पुत्र दयाराम को झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
lalitpur truck hits bike one rider died other injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इलाइट चौराहा के पास सोमवार रात करीब 9:15 बजे हुए भीषण हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इलाइट चौराहा के पास बयाना नाला पुल की ओर जा रहे दो बाइक सवारों को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने बंसी पुरा निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र रमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल हुए हरचरण (30) पुत्र दयाराम को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed