{"_id":"5b58ccee4f1c1b49748b6e35","slug":"lako-ke-jevrat-se-bhra-beg-mila","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवरात से भरा बैग मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के जेवरात से भरा बैग मिला
Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
amarujala
amarujala
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
thief, jhansi news
- फोटो : demo
Link Copied
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों को लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग मिला। पड़ताल के बाद यात्री को बुलाकर बैग सुपुर्द कर दिया। यात्री ने ईमानदारी की तारीफ की। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक विमल कुमार पांडेय, आरक्षी राकेश कुमार मीना व विंध्याचल गश्त पर थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर एक बैग लावारिस अवस्था में मिला। मौके पर ही यात्रियों से बैग की जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके पर डिप्टी एसएस एमएम निरंजन एवं जीआरपी के अरुणा के सामने बैग खोला गया। बैग में कपडे़, सामान, सोने की जंजीर, दो सोने के कंगन, दो सोने के कान की बाली, एक सोने का ब्रेसलेट और एक अंगूठी मिली। जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई। इसके बाद एमसीओ से संपर्क कर जानकारी दी गई। बैग कलाचाटला, थाना प्यापली, तहसील जोन, जिला कर्नुल आंध्र प्रदेश निवासी लांस नायक बी आगंटी का निकला। थाने पहुंचे बैग के मालिक ने अपना पूरा सामान व आभूषण सही सलामत पाए। बैग को लिखा पढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।