फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kidnapped minor girl Recovered, kidnapper arrested

अगवा नाबालिग युवती बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped minor girl Recovered, kidnapper arrested
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को अगवा नाबालिग को बरामद कर आरोपी अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवती ने प्रेमनगर के हंसारी में बंधक बनाकर रखने का खुलासा किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


नवाबाद के गुमनावारा निवासी बृजकिशोर राय की नाबालिग बेटी दीप्ति (16) एक दिसंबर को काम से घर से बाहर गई थी। जब युवती घर पर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर पता चला कि उसे रास्ते से मोनू राय निवासी हंसारी प्रेमनगर अपने एक साथी के साथ तमंचा अड़ाकर अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता की तहरीर पर नवाबाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी मगर कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को नवाबाद थाना पुलिस को भनक लगी कि मोनू राय अगवा युवती को लेकर कहीं जाने की फिराक में है। इस पर घेराबंदी करके पुलिस ने बस स्टेंड से मोनू राय को गिरफ्तार करके अगवा युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसे हंसारी की एक दुकान में बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसे प्रताड़ित भी किया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। वहीं, गिरफ्तार मोनू राय से पुलिस ने पूछताछ कर उसके साथी के बारे में जानकारी हासिल की। अब पुलिस ने उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed