फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Information from the bomb created a stir , filtered combing operation

बम की सूचना से मचा हड़कंप, छाना चप्पा-चप्पा

Sun, 10 Jan 2016 01:12 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Information from the bomb created a stir , filtered combing operation
झांसी। शुक्रवार की रात में रेलवे पुलिस की सक्रियता की जांच की गई। मुख्यालय के आदेश पर एक व्यक्ति द्वारा स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना देने से मचे हड़कंप के बीच तीन घंटे तक स्टेशन का चप्पा-चप्पा छाना गया। देर रात आला अफसरों से संपर्क करने पर पाया गया कि यह सूचना पुलिस की सक्रियता की जांच के लिए दी गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मोबाइल नंबर 09519889879 से जयेंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने आरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी कि झांसी स्टेशन पर बम रखा है। इसके बाद सूचना देने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन


यह सूचना जब स्टेशन आरपीएफ व जीआरपी को दी गई तो प्रभारियों व जवानों में हड़कंप मच गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, जीआरपी इंस्पेक्टर आर सी मिश्र के नेतृत्व में डॉग स्क्वाएड की मदद से चेकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान स्टेशन पर मौजूद पार्सल, बुकिंग, आरक्षण, टिकट चेकिंग समेत सभी प्रमुख स्थानों का चप्पा- चप्पा चेक किया गया।

यात्रियों के सामानों की जांच की व स्टेशन के अंदर व बाहर जा रहे यात्रियों पर भी नजर रखी गई। इस दौरान प्लेटफार्मों पर आकर रुकी मालवा एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, राजधानी एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की जांच की गई।


तीन घंटे पश्चात जब उच्च अधिकारियों को सब कुछ ठीकठाक मिलने की जानकारी दी गई तो पता चला कि सतर्कता के मद्देनजर यह कदम उठाया गया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed