{"_id":"e96af623aee368ad6e13586544cf955e","slug":"guest-house-manager-s-body-was-found-in-bushes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस के मैनेजर का शव झाड़ियों में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस के मैनेजर का शव झाड़ियों में मिला
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी बाजार थानांतर्गत अंबावाय स्थित पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में गुरुवार को गेस्ट हाउस के मैनेजर का शव पड़ा पाया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। बाइक न मिलने व मौके के हालात से मैनेजर की हत्या कर शव फेंकने की संभावना जताई जा रही है।
सीपरी बाजार थाना पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि अंबावाय स्थित रामराजा पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के शरीर व सिर में चोट के निशान हैं। युवक की जेब से डायरी मिली, जिसमें लिखे फोन नंबर पर संपर्क करने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त गौरव सिंह चंदेल उर्फ बंटी (24) पुत्र रामपाल सिंह निवासी आरा मशीन बीएचईएल बबीना के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि गौरव सिंह बाइक लेकर घर से गया था, जो मौके पर नहीं मिली है। शव पर मिले चोट के निशानों को देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने बताया कि गौरव चंदेल नवाबाद थानांतर्गत अपना गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्य करता था। उसकी बाइक नहीं मिलने से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।