फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fl mandi me lgi aaj

फल मंडी में आग से तीन दुकानों का लाखों का माल राख

Mon, 07 May 2018 12:29 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 07 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
fl mandi me lgi aaj
aaj, jhansi news - फोटो : demo
थाना नवाबाद इलाके में स्थित फल मंडी में रविवार को दिन में करीब चार बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने तीन दुकानों और मंडी समिति के कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब चार बजे फल मंडी में व्यापारी अपने कार्य में जुटे थे। इसी बीच रमजानी की दुकान में अचानक आग लग गई। लोग आग पर काबू पाने में जुटते तभी मकबूल और अय्यूब खान की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। तीनों दुकान में रखे फल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस, मंडी चौकी पुलिस के साथ दमकल की टीम पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दुकानदार भी जुट गए। यहां आग कम नहीं हुई बल्कि आग धीरे-धीरे बढ़ते हुए मंडी समिति के कार्यालय तक पहुंच गई। कार्यालय में रखा फर्नीचर व अन्य सामन जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


आग इतनी तीव्र थी कि काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को तीन-तीन चक्कर लगाने पड़ें। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक पूरा सामान जल चुका था। आग कैसे लगी, ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये आशंका जताई जा रही है कि स्पार्किंग के कारण निकली चिंगारी से घटना हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed