फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five vehicle thief arrested, recovered 12 bikes and tractors

पांच वाहन चोर गिरफ्तार, 12 बाइक व ट्रैक्टर बरामद

Tue, 29 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five vehicle thief arrested, recovered 12 bikes and tractors
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस व स्वाट टीम ने घेराबंदी करके पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 12 मोटरसाइकिल व 28 दुपहिया वाहनों के इंजन के अलावा एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों में एक बर्खास्त सिपाही भी शामिल है। पुलिस ने बाइक के इंजन खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव व स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने मय फोर्स के साथ बस स्टैंड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट पर पहुंचकर चोरी की तीन मोटर साइकिलों को बेचने की फिराक में खड़े तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मोटर साइकिलों को बरामद करने के उपरांत पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम पर्थरा निवासी अंकित यादव पुत्र जितेंद्र यादव, चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया निवासी राजकुमार सिंह पुत्र जगत सिंह व अंगद यादव पुत्र पृथ्वी सिंह बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चिरगांव निवासी कबाड़ी साकेत गुप्ता उर्फ बब्बा साहू पुत्र स्व. बाबूलाल व सहयोगी चिरगांव क्षेत्र के ग्राम सिया निवासी कपिल यादव पुत्र राजाराम यादव व पूंछ निवासी पंकज यादव पुत्र राजपाल यादव को भी पकड़ लिया। पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम से नौ अन्य मोटर साइकिलें, 28 मोटर साइकिलों के कटे इंजन व एक ट्रैक्टर बरामद कर लिया।

पुलिस लाइन सभागार में उक्त वाहन चोरों का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी ने बताया कि डेढ़ दर्जन युवकों का यह गिरोह पिछले डेढ़ साल से जनपद की सभी तहसीलों व कस्बों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरोह का मास्टर माइंड अंकित यादव पर्थरा है। यह लोग दुपहिया वाहन चुराने के बाद तीन से पांच हजार रुपये में कबाड़ी बब्बा साहू को बेच देते थे।

कबाड़ी वाहन के न बिकने पर उसे काटकर इंजन कानपुर बेच आता था तथा दूसरे उपकरण अन्य किसी को बेच देता था। हाल के दिनों में इन बदमाशों ने विशाल मेगा मार्ट, कचहरी चौराहे के पास से, बस स्टैंड के पीछे, करगुवां, शिवाजी नगर, बरुआसागर, बड़ागांव, झांसी रेलवे स्टेशन, मोंठ के मातन मुहल्ले, जालौन जनपद के एट से ट्रैक्टर, गुरसरांय से एक मारुति 800 आदि चोरी किए थे। डीआईजी ने पुलिस टीम को पंद्रह हजार रुपये पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

बर्खास्त सिपाही है राजकुमार
वाहन चोरी में पकड़ा गया चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया निवासी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू यादव बर्खास्त सिपाही है। वर्ष 2014 में जब वह कानपुर नगर पुलिस लाइन में तैनात था, तब एक पुलिस दीवान की गाड़ी चुराने का आरोप सिद्ध होने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

पुलिस विभाग में उसकी भर्ती 2005 में हुई थी। वर्ष 2007 में भर्ती घोटाले में उसे भी बर्खास्त किया गया था, मगर वर्ष 2008 में वह बहाल हो गया था। बहाल होने पर वह डेढ़ साल तक ललितपुर सर्विलांस सेल में तैनात रहा। इसके बाद उसे आगरा के ताज महल सुरक्षा थाने में तैनात कर दिया गया था।

ट्रैक्टर को दुबारा चुराने का किया था प्रयास
बदमाशों ने जालौन जनपद के एट से महेंद्रा ट्रैक्टर 265 चोरी करने के बाद उसे चिरगांव क्षेत्र के स्थित एक गांव के व्यक्ति को बेच दिया था। बदले में पचास हजार रुपये मांगे गए थे। मगर संबंधित व्यक्ति को इस बात का पता लग गया कि ट्रैक्टर चोरी का है तो वह बदमाशोें को ही ब्लैकमेल करने लगा। इस पर बदमाशों ने रात में संबंधित व्यक्ति के घर जाकर ट्रैक्टर को चुराने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके।

सात मोटर साइकिल चोरी के मुकदमे दर्ज
झांसी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी गई मोटर साइकिलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में तलैया मुहल्ला निवासी रहीस खान पुत्र हमीद खान ने बताया कि 25 दिसंबर को बदमाश उनकी एक्टिवा स्कूटी इंजन नंबर जेड 550 ई 81104558 बस स्टैंड स्थित विशाल मेगा मार्ट से चोरी कर ले गए।

इसी तरह बदमाश 11 दिसंबर को बिपिन बिहारी नंदा विद्यालय के पास निवासी राजेश कुमार रायकवार की पल्सर मोटर साइकिल नंबर यूपी 93 जेड 6620 झोकन बाग स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बाहर से, 17 दिसंबर को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज निवासी राकेश कुमार खरे की हीरो होंडा स्पलेंडर नंबर यूपी 93 जेड 9320 जीवन शाह तिराहा स्थित सिटी सेंटर के बाहर से, 18 दिसंबर को डड़ियापुरा स्थित पीतांबरा कालोनी निवासी राकेश कुमार वर्मा की मोटर साइकिल नंबर यूपी 93 वी 8352 शिवाजी नगर स्थित सिंडीकेट बैंक के बाहर से, 20 दिसंबर को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी उदयवीर सिंह पुत्र रामवीर सिंह की मोटर साइकिल नंबर यूपी 93 एक्स 2550 पैशन प्रो बस स्टैंड से व विगत 23 नवंबर को तालपुरा निवासी संजीव कुमार यादव की मोटर साइकिल नंबर यूपी 93 एक्यू 4635 बदमाश विशाल मेगा मार्ट से चोरी कर ले गए थे।


इसी तरह सदर बाजार थाने में दी तहरीर में प्रेमनगर क्षेत्र के तोला बदलू राम निवासी नाहिद वेग पुत्र मिर्जा शहीद बेग ने बताया कि 25 दिसंबर को उनकी मोटर साइकिल नंबर 93 एई 6808 कुंज वाटिका मैरिज हॉल से चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed