फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of youth swept away by strong current found

Jhansi News: पानी के तेज बहाव में बहे युवक का मिला शव

Sat, 29 Aug 2026 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Body of youth swept away by strong current found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। बृहस्पतिवार को पानी के तेज बहाव में बहे युवक का शव शुक्रवार को नाले में पड़ा मिला। नाले का जलस्तर कम होने के बाद शव नजर आया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश से नगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसी बीच मोहल्ला नजरगंज निवासी बलाऊ यादव का 19 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र यादव पानी के तेज बहाव में बह गया था। शैलेंद्र वैद्य के मंदिर के पास स्थित नाले में बहा था। शुक्रवार सुबह नाले का जलस्तर कम होने पर स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव देखा। सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार को मटरू यादव के पुत्र राजू यादव की पत्नी विनीता अपने छोटे बच्चे के साथ खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके कच्चे मकान का छप्पर गिर गया, जिसमें विनीता दब गईं। गंभीर हालत में उन्हें ट्रैक्टर की मदद से नाले से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र विनीता के उपचार के लिए पैसे देने जा रहा था, तभी वह तेज बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी टहरौली आशीष कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed