{"_id":"5748a1e94f1c1ba22c69333d","slug":"fight-in-polytecniq-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की लड़ाई में चले लाठी-डंडे चले, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व की लड़ाई में चले लाठी-डंडे चले, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
catch the fighter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी पालीटेक्निक कॉलेज के छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर शुक्रवार को संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। उन्होंने कॉलेज का फर्नीचर तोड़ डाला। हॉस्टलों में भी तोड़फोड़ की। इसकी सूचना पर सीओ सिटी कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उपद्रव कर रहे छात्रों को लाठी चार्ज करके खदेड़ा और कई को दबोच लिया। वहीं, मारपीट में एक टीचर समेत छह लोग घायल हो गए।
पालीटेक्निक कॉलेज के छात्रों के बीच क्षेत्रवाद को लेकर वर्चस्व की जंग काफी समय से चल रही है। इससे तीन गुट बने हुए हैं, जिसमें एक गुट पूर्वांचल, दूसरा मेरठ व कानपुर और तीसरा गुट स्थानीय छात्रों का है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की रात मेरठ व कानपुर के छात्रों ने पूर्वांचल के एक छात्र की पिटाई कर दी थी, जिसकी जानकारी पूर्वांचल के छात्रों को हुई तो उनके बीच आक्रोश भड़क गया। शुक्रवार को जब कॉलेज प्रशासन को रात में हुए विवाद की जानकारी हुई तो वह सतर्क हो गया। फिजिक्स व केमेस्ट्री का प्रैक्टीकल होने से काफी संख्या में छात्र-छात्राओं को भी आना था। टकराव की आशंका के चलते कॉलेज प्राचार्य ने पुलिस प्रशासन को हकीकत से अवगत कराते हुए पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की। जिसके चलते कॉलेज में सुबह नौ बजे ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बताते हैं कि प्रैक्टीकल के दौरान एक हॉस्टल के छात्र हाथों में डंडे लेकर कॉलेज में आ धमके। आते ही उन्होंने दूसरे गुट के छात्रों की पिटाई शुरू कर दी इसकी जानकारी होने पर दूसरे गुट के छात्र भी मोर्चा लेने कॉलेज पहुंच गए। जब दूसरे गुट को पहला गुट हावी होता दिखा तो उन्होंने कक्षाओं में घुसकर कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। जब कुर्सियां टूट गईं तो उन्होंने उसके डंडे लेकर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके बीच पथराव होने लगा। इस बीच कुछ छात्रों ने हॉस्टल पर छावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। छात्रों को उग्र होता देख मौजूद पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराते हुए फोर्स भेजने की मांग की। कुछ देर में सीओ सिटी कल्याण सिंह कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आपस में संघर्ष कर रहे छात्रों को लाठी चार्ज करके खदेड़ा। संघर्ष में शिक्षक समेत आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
स्थानीय छात्र गुट ने एसएसपी से शिकायत की
स्थानीय छात्रों के गुट ने शुक्रवार की दोपहर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि बाहरी छात्रों के गुट उनके साथ मारपीट करते हुए अवैध रूप से रुपयों की मांग करते हैं। रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। पिछले दिनों प्रैक्टिकल के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये मांगे गए। जिन्होंने रुपये नहीं दिए उन्हें परेशान किया जा रहा है।
चिह्नित 29 छात्रों पर होगी कार्रवाई
प्राचार्य जेएल वर्मा ने बताया कि प्रैक्टिकल के दौरान प्रथम वर्ष के कुछ छात्रों ने हमला किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं। अनुशासन समिति की आपातकालीन बैठक में 29 छात्र चिह्नित किए गए हैं, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। उनके अनुशासन अंकों में कटौती की जाएगी। आगामी सत्र में उक्त छात्रों को प्रवेश न देने का निर्णय लिया गया है। चिह्नित छात्रों की सूची आवश्यक कार्यवाही के लिए पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। उनको छात्रावास से निष्कासित कर आवंटित कक्षों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
रुपये मांगने वाले शुभम को प्रैक्टिकल से रोका
प्राचार्य ने बताया कि प्रैक्टिकल के नाम पर पांच सौ रुपये मांगने वाले शुभम गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी दुर्गा नगर कानपुर के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। उसे प्रैक्टिकल से रोक दिया गया है और निष्कासित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है।