{"_id":"95c82407783302748286ba48bb52f9f9","slug":"father-and-brother-is-murderer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता व भाई ने की पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता व भाई ने की पत्नी की हत्या
झांसी / ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एक नंबर भरोसे का’ पर शिकायत दर्ज कराने वाले एक दर्जन लोगों को पुलिस की मदद से समस्या का समाधान मिल गया। एक व्यक्ति ने तो अपने पिता व भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एरच थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा निवासी शोभाराम ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी को भाई व पिता द्वारा मार दिया गया है। इस पर पुलिस ने हरीशंकर आदि पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के महेंद्र पुरी कालोनी निवासी नरेंद्र शिवहरे न शिकायत दर्ज कराई कि उनकी मोटर साइकिल नंबर यूपी 93 एडी उनका भांजा अनुज शिवहरे ले गया था। अब वह बाइक वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बड़ोदरा के कासम वाला कब्रिस्तान के पीछे निवासी शमशाद अहमद ने शिकायत दर्ज कराई कि गाड़ी का एक्सीडेंट कानपुर झांसी हाइवे पर ग्राम खिल्ली के पास हो गया है, जिसमें चालक की मृत्यु हो गई। पूंछ थाना पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जानकारी शिकायत कर्ता को दी।
इधर, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चमनगंज निवासी निहाजुलहक उर्फ बंटी ने शिकायत दर्ज कराई कि थाना प्रभारी सीपरी बाजार द्वारा पैसे लेकर उसकी दुकान खाली कराई जा रही है। जांच उपरांत बताया गया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दुकान खाली कराई गई। उक्त जानकारी से शिकायत कर्ता को अवगत कराया गया। इसी तरह कटेरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मलखान सिंह, कोतवाली क्षेत्र के तलैया मुहल्ला निवासी मानिक चंद्र राय, टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मघाडवाली निवासी सावित्री देवी, टहरौली थाना क्षेत्र के गढ़ीकरगांय निवासी प्रमोद कुमार, पूंछ क्षेत्र के चौक नगर निवासी गोविंद दास व उल्दन थाना क्षेत्र के विजयगढ़ निवासी अरविंद कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का निस्तारण किया गया।